भारत के सबसे मशहूर और सम्मानित संगीतकार ए.आर. रहमान को कुछ दिन पहले अचानक अस्वस्थ महसूस होने पर चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन और थकावट की शिकायत थी। हालाँकि, किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं हुई थी। फैमिली ने शुरुआत में किसी भी तरह की अफवाह से बचने के लिए स्थिति को निजी रखा, लेकिन जब सोशल मीडिया पर फैंस की बेचैनी बढ़ने लगी, तब उनकी तबीयत को लेकर पुष्टि की गई।
परिवार की ओर से जानकारी
रहमान के एक करीबी पारिवारिक सूत्र ने बताया कि कोई घबराने वाली बात नहीं है। रहमान साहब को केवल आराम की ज़रूरत थी। डॉक्टर्स ने उन्हें एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए एडमिट किया था। अब वो ठीक हैं, और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
फैन्स की दुआएं
जबसे खबर फैली कि रहमान साहब को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, सोशल मीडिया पर जैसे दुआओं का सैलाब आ गया। #ARRahman ट्रेंड करने लगा, और लोग Instagram-Stories, X (Twitter) और YouTube कमेंट्स में "Get Well Soon" लिखने लगे। उनके चाहने वालों के लिए रहमान सिर्फ एक म्यूज़िक डायरेक्टर नहीं, एक रूहानी एहसास हैं । उनकी धुनें इंसान को सुकून देती हैं।
रहमान का म्यूज़िक
ए.आर. रहमान सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया का जादूगर हैं। उनका संगीत सुनते ही दिल को सुकून मिलता है। चाहे वो "दिल से रे" हो या "कुन फाया कुन", रहमान की हर धुन में एक अलग ही एहसास होता है। उनके बनाए गीत सिर्फ कानों से नहीं, दिल से सुने जाते हैं।
रहमान का संगीत हर बार कुछ नया लाता है। कभी सूफी टच, कभी क्लासिकल, तो कभी इंटरनेशनल बीट्स का मेल। उनकी खासियत है कि वो परंपरा और प्रयोग को साथ लेकर चलते हैं।रहमान का काम फिल्मों तक सीमित नहीं है।
उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया। ऑस्कर, ग्रैमी, गोल्डन ग्लोब जैसे बड़े अवॉर्ड जीतकर। उनका संगीत भावना, भक्ति और भावुकता का संगम है। उनके गाने सिर्फ सुनने के लिए नहीं, महसूस करने के लिए होते हैं।
जब भी रहमान कोई नया ट्रैक लाते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे संगीत में फिर से जान आ गई हो।वो सच में मौजूदा दौर के सबसे अनमोल संगीतकार हैं।
(फोटो साभार: arrahman instagram)