बॉलीवुड में मराठा साम्रराज्य के गौरवशाली इतिहास पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन, पहली बार छत्रपति संभाजी राजे के जीवन पर बनी फिल्म छावा अगले महीने 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। विक्की के साथ ही रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना,आशुतोष राणा,डायना पेंटी,विनीत कुमार खन्ना,विनीत कुमार सिंह और दिव्या दत्ता भी आपको फिल्म में नजर आएंगी।
छावा के ट्रेलर ने जीता दर्शकों का दिल
छावा के ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीन मिनट नौ सेकंड के ट्रेलर में विक्की कौशल ने दर्शकों पर कहर ढाया हुआ है। ट्रेलर में रश्मिका महारानी येसुबाई के किरदार में नजरआरही हैं। विक्की इस पीरियड फिल्म के हीरो हैं, तो अक्षय खन्ना विलेन यानि मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए एक्टर को विलेन के किरदार में देखना, दर्शकों को खूब रास आ रहा है।
दमदार डायलॉग
छावा के ट्रेलर में आपको विक्की कौशल और अक्षय खन्ना के कई दमदार डायलॉग आपको सुनने को मिलेंगे। इस सुनकर आपको लगेगा कि कब यह फिल्म रिलीज होगी, जिसका मजा आप बड़े पर्दे पर ले पाएंगे।
विक्की और लक्ष्मण की जोड़ी
फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूज किया है। वहीं, छावा को निर्देशन का जिम्मा लक्ष्मण उतेकर ने संभाला है। लक्ष्मण ने फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म में भी विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे। छावा के जरिए एक बार फिर लक्ष्मण और विक्की की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही है। बता दें कि लक्ष्मण निर्देशक के साथ-साथ कमाल के सिनेमेटोग्राफर भी हैं। उन्होंने फिल्म का इंग्लिश विंग्लिश,डीयर जिंदगी, बॉस, तेवर, हिंदी मिडियम जैसी फिल्मों के लिए बतौर सिनेमेटोग्राफर काम किया है।
ए आर रहमान का संगीत
छावा का संगीत मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान ने दिया है। ट्रेलर में आपको रहमान के संगीत की झलक आपको सुनने को मिलेगी। रहमान ने इससे पहले लक्ष्मण उतेकर की कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘मिमी’ में भी संगीत दिया था, जिसका गाना 'परम सुंदरी' खूब पसंद किया गया था।