Bollywood Tribute to Dr. Manmohan Singh: मनमोहन सिंह को बॉलीवुड ने किया याद



पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश सदमे में हैं। बॉलीवुड में भी शोक की लहर छाई हुई है। सजय दत्त, सनी देओल, चिरंजीवी, मनोज बाजपेई, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। एक्टर संजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

अभिनेता सनी देओल ने पूर्व पीएम सिंह को याद करते हुए लिखा- भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण की नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से मुझे दुख हुआ है।


अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पूर्व प्र धानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैने फिल्म द एकसीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के लिए उन्हे डेढ़ साल तक पढ़ा।मुझे लगता  है कि मैेने इतना समय उनके साथ बिताया है। वह स्वाभिक रूप से एक अच्छे व्यक्ति थे। वो बेहद ईमानदार,महान इकोनोमिस्ट और बेहद विनम्र थे।

बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह  दस साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती दुनिया के नामी अर्थशास्त्रियों में होती है। डॉ. सिंह पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। जिस दौर में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री बने, उस वक्त भारत आर्थिक संकट से गुजर रहा था। मनमोहन सिंह ने भारत को न सिर्फ संकट से उबरा, बल्कि देश को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने